बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
01-Sep-2023 06:43 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में इन दिनों मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आई हैं। लेकिन एक बार फिर से 2 से 4 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों में राज्यभर में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, सीतामढ़ी, मधुबनी और दरभंगा समेत राज्य के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती। मौसम विभाग की 2 और 3 सितंबर को राज्य के 19 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, बिहार राज्य में इस वर्ष 1 जून से 30 अगस्त के बीच मानसून की अवधि में सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून की इस अवधि में राज्य में 768.8 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार वास्तविक रूप से 569.4 मिलीमीटर बारिश ही हुई।
इधर, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश और अलग-अलग स्थानों पर बराज से पानी छोड़े जाने के कारण बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी समेत विभिन्न नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कोसी नदी में आये उफान से जिले के विभिन्न पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।