ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / “कृपया लाठी न मारें, दवा लेने जा रहा हूं”, बिहार में गले में...

“कृपया लाठी न मारें, दवा लेने जा रहा हूं”, बिहार में गले में पोस्टर लटका कर बाहर निकल रहे हैं लोग, देखिये तस्वीर

07-Apr-2020 07:13 PM

GOPALGANJ : बिहार में ल़ॉकडाउन में पुलिस की सख्ती के कारण घर से बाहर निकलने वालों को नायाब तरीके ढ़ूढने पड़ रहे हैं. दरअसल कई जगहों पर लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस की लाठियां भी बरस रही है. ऐसे में एक युवक को दवा लेने निकलने पड़ा तो उसने गले में तख्ती लटकायी. लिखा-कृपया लाठीचार्ज नहीं मारें, दवा लेने जा रहा हूं.


गोपालगंज में हुआ वाकया
गोपालगंज के जादोपुर रोड में एक युवक गले में ऐसी ही तख्ती लटका कर निकले. पुलिस के डर से उसने घऱ पर एक पोस्टर बनवाया. फिर उसे गले में लटकाया और फिर बाइक से घऱ से बाहर निकला. पोस्टर पर लिखा था “कृपया लाठीचार्ज न करें, दवा लेने जा रहा हूं. ” तख्ती का असर हुआ और वह युवक दवा लेकर घऱ वापस आ गया. युवक की तस्वीर वायरल हो गयी है.


ये नायाब तरीका अपनाने वाला युवक गोपालंगज के लाछपुर गांव का रहने वाला मेराज अहमद है. दरअसल युवक ने अपने गांव के बगल में स्थित बथुआ बाजार में अपनी दवा ढ़ूढी लेकिन डॉक्टर ने जो दवा लिखी थी वो नहीं मिली. ऐसे में उसे मजबूरन गोपालगंज शहर जाना पड़ा. शहर जाने के लिए ही उसने गले में तख्ती लटकायी. गोपालगंज शहर के जादोपुर रोड में उसने दवा ली और फिर घर वापस आया. रास्ते में पुलिसकर्मी भी मिले लेकिन गले में लगे पोस्टर का असर ये हुआ कि पुलिस ने उसे बिना दंड दिये जाने दिया.