ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / बिहार के एक और नए जिले में कोरोना का संक्रमण पहुंचा, शेखपुरा में...

बिहार के एक और नए जिले में कोरोना का संक्रमण पहुंचा, शेखपुरा में पहला पॉजिटिव मिला

28-Apr-2020 03:51 PM

PATNA : बिहार में कोरोना की रफ़्तार काफी तेजी से बढ़ रही है. बिहार में अब कई जिले कोरोना की चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं. सूबे के हालत अब बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक नए मामले की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है. इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 360 हो गई है. एक मरीज शेखपुरा जिला से मिला है. 



मंगलवार को इससे पहले अपडेट में 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से नए मामले निकल कर सामने आये थे. गोपालगंज से 6 और कैमूर से 4 मामले सामने आये हैं. इसके आलावा बांका, अररिया और मुंगेर से एक-एक नए मरीज के मिलने की भी पुष्टि की गई है. 


सोमवार को 12 जिलों से 69 पॉजिटिव केस
इससे पहले बीते दिन सोमवार को कोरोना के सारे रिकार्ड टूट गए. क्योंकि बिहार के अंदर एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 27 अप्रैल को आये. सोमवार को राज्य के 12 जिलों से 69 मामले सामने आये थे. जिसमें मुंगेर के 22, रोहतास के 16, भोजपुर के 7, पटना के 6, औरंगाबाद के 5, मधुबनी के 5, लखीसराय के 3, पूर्णिया, दरभंगा, सारण, नवादा और नालंदा जिले से एक-एक मामले सामने आये हैं.


4 नए जिलों में कोरोना की दस्तक
बिहार के 27 जिलों में कोरोना ने अपना पांव पसार लिया है. जिसके कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों की चिंता के साथ-साथ सरकार की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं. सोमवार को मधुबनी, दरभंगा और पूर्णिया के रूप में नए जिले संक्रमित इलाकों की सूची में जुड़े थे. जबकि मंगलवार को अररिया और शेखपुरा के रूप में दो नए जिले जुड़ चुके हैं.