ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान

Home / news / बिजली कंपनियों की तैयारी का नतीजा, प्रकाश संकल्प के बीच कहीं नहीं हुआ...

बिजली कंपनियों की तैयारी का नतीजा, प्रकाश संकल्प के बीच कहीं नहीं हुआ पावर कट

06-Apr-2020 08:09 AM

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार की रात दीप जलाया गया है. इस दौरान बिहार में 1680 मेगावाट बिजली की खपत हुई है. राहत वाली बात यह रही कि कोई भी ग्रिड ट्रिप नहीं किया. यह सब बिजली कंपनियों की तैयारी का के कारण ही हुआ. 

9 बजे कम हो गया खपत

9 बजे से पहले बिहार में बिजली की खपत 3820 मेगावाट हो रही थी, लेकिन जैसे ही 9 बजा की खपत कम हो गई और 3820 से 1680 पर आ गया. यानी की आधे से अधिक लोड कम हुआ. पटना में भी बिजली की खपत में कमी आई है. पेसू क्षेत्र में 40 प्रतिशत खपत कम हुई. पटना में 9 ग्रिड से बिजली सप्लाई दी जाती है. किसी भी समस्या से निपटने के लिए सभी ग्रिड में प्रतिनियुक्त इंजीनियरों के साथ अतिरिक्त तौर पर इंजीनियरों की प्रतिनियुक्त की गई थी.



 मॉनिटरिंग करते रहे अधिकारी

पहले से यह शक जताया जा रहा था कि एक बार कई ग्रिड में अचानक खपत कम होने से ग्रिड में समस्या आ जाएगी. इसको लेकर बिजली कंपनी मुख्यालय स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में बैठक कर ऊर्जा विभाग के बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी प्रत्यय अमृत, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी संजीवन सिन्हा, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी संदीप कुमार आर पुडलक्कट्टी सहित सभी डॉयरेक्टर और सीनियर इंजीनियर मॉनिटरिंग कर रहे थे. लेकिन राहत की बात यह रही कही भी किसी ग्रिड में कोई समस्या नहीं आई.