ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार: खांसी और छींक से पुलिस को डरा रहे अपराधी, जवानों को कोरोना...

बिहार: खांसी और छींक से पुलिस को डरा रहे अपराधी, जवानों को कोरोना का सता रहा डर

07-Apr-2020 09:08 AM

PATNA: बिहार में अपराधी अब एक नए तरीके से पुलिस को चुनौती दे रहे है. जब पुलिसकर्मी छापेमारी करने जा रहे हैं तो अपराधी जान बूझकर खांस और छींक रहे है. वह जवानों को डरा रहे है कि वह कोरोना के संदिग्ध है. इससे जवानों को भी परेशानी हो रही है. लेकिन पुलिस अब इन शातिर अपराधियों की चाल को समझ गई है.

अपराधियों ने किया खुलासा

पटना के जक्कनपुर में एक हत्याकांड मामले में जब जवानों ने दो अपराधियों को पकड़ा तो जानबूझकर खांसने लगे. जब अपराधियों का थाना लाया गया तो वहां भी हरकत कर रहे थे. जब पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो कहा कि वह जाबूझकर खांस रहे थे. जिससे पुलिस को लगे की वह कोरोना के मरीज है. जिसके कारण उनको छोड़ दिया जाएगा. पटना के सुल्तानगंज में कई युवक लॉकडाउन तोड़ रहे थे. पुलिस पहुंची तो सभी खांसने लगे. लेकिन ने दौड़ाकर सभी को पकड़ लिया. 

आईजी रेंज संजय सिंह ने कहा कि छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी भी मास्क और ग्लब्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. कई पुलिसकर्मी अपने स्तर से भी खरीदकर मास्क पहन रहे हैं. ऐसी हरकत करने वालों पुलिस गिरफ्तार करेगी. पुलिस लॉकडाउन पालन कराने को लेकर दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं. इस इस तरह की हरकत कर कोई अपराधी बच नहीं सकता है.