ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Home / news / क्राइम कंट्रोल के लिए नीतीश सरकार का नया फार्मूला, जमीन विवाद से जुड़े...

क्राइम कंट्रोल के लिए नीतीश सरकार का नया फार्मूला, जमीन विवाद से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग अब एडीजी करेंगे

19-Apr-2022 07:34 AM

PATNA : बिहार में जमीन विवाद को बढ़ते हुए अपराध का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कई दफे कह चुके हैं कि जमीन विवाद को लेकर अपराधिक घटनाएं ज्यादा होती हैं। इसे देखते हुए अब सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। जमीन विवाद से जुड़े मामले की मॉनिटरिंग अब पुलिस मुख्यालय के स्तर से होगी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह को इसके लिए नोडल अफसर की जिम्मेदारी दी जाएगी। 


गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। जमीन विवाद के मामलों समेत अन्य मामलों को लेकर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में पिछले दिनों बैठक हुई थी। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने जमीन विवाद से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग के लिए एडीजी लॉ एंड आर्डर संजय सिंह को नोडल अफसर बनाने को कहा था। 


इतना ही नहीं गृह विभाग ने जमीन विवाद से जुड़े मामलों को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। वादी और प्रतिवादी का पूरा पता, अंचल कार्यालय की तरफ से दिए गए राजस्व अभिलेख के मुताबिक संपत्ति का पूरा ब्योरा और सीओ की नोटिंग के साथ–साथ दोनों पक्षों के दावे का आधार भी अपलोड करने के आदेश दिया गया है। गृह विभाग ने उन जिलों से भी स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है जहां भूमि विवाद के निपटारे के लिए कम बैठकें हुई हैं।