पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
24-Aug-2020 05:35 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. लेकिन अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. पिछले एक हफ्ते में सोमवार को सबसे कम पॉजिटिव मरीज मिले हैं. राज्य सरकार की ओर से सोमवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 17 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 627 हो गई है.
बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 2908 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,01,362 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 17 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 627 हो गई है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1227 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1,23,383 हो गया है.
विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 62,215 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2494712 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,01,362 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 82.15 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 21,393 एक्टिव केस मौजूद हैं.
सोमवार को पटना में 226, अररिया में 13, अरवल में 9,औरंगाबाद में 22, बाँका में 2, बेगूसराय में 13, भागलपुर में 43, भोजपुर में 49, बक्सर में 12, दरभंगा में 29, पूर्वी चंपारण में 68, गया में 55, गोपालगंज में 2, जमूई में 11, जहानाबाद में 35, कैमूर में 6, कटिहार में 33, खगड़िया में 9, किशनगंज में 13, लखीसराय में 18, मधेपुरा में 29, मधुबनी में 34, मुंगेर में 4, मुजफ्फरपुर में 77, नालन्दा में 34, नवादा में 8, पूर्णिया में 36, रोहतास में 44, सहरसा में 65, समस्तीपुर में 34, सारण में 27, शिवहर में 20, सीतामढ़ी में 29, सीवान में 18, सुपौल में 28, वैशाली में 21 और पश्चिमी चंपारण में 51 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

