ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / news / बिहार में कोरोना जांच में आएगी और तेजी, स्वास्थ्य विभाग ने 15.5 लाख...

बिहार में कोरोना जांच में आएगी और तेजी, स्वास्थ्य विभाग ने 15.5 लाख खरीदा एंटीजन किट

14-Aug-2020 09:22 AM

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. ऐसे में कोरोना जांच में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 15.5 लाख एंटीजन किट खरीदा है. इससे बिहार में जांच में और तेजी आएगी. 

इसके बारे में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लगातार कोरोना जांच में बढ़ोतरी हो रही है. जांच के लिए एंटीजन किट समेत जांच के बाकी माध्यमों से भई जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है. अब हर दिन एक लाख कोरोना सैंपल का लक्ष्य रखा गया है. बताया जा रहा है कि ट्रू नेट मशीन की 32 हजार कन्फॉर्मेटरी किट भी मंगाये गये हैं. इससे ट्रू नेट से जांच के बाद कोरोना के निगेटिव मरीजों की पहचान की जा सकेगी. इनमें जो मरीज पॉजिटिव आते हैं उनकी जांच आरटीपीसीआर मशीन से कोरोना की जांच कर उसकी पुष्टि की जाती है. 


पीएम ने टेस्टिंग बढ़ाने का दिया सुझाव

तीन दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीएम समेत कई राज्यों के सीएम से कोरोना संकट पर बात कर रहे थे. इस दौरान पीएम ने कहा था कहा था कि बिहार समेत कई राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है. 80 प्रतिशत एक्टिव केस सिर्फ 10 राज्यों से आ रहे है.सभी राज्य कोरोना संकट में केंद्र के साथ मिलकर का करे. अब हॉस्पिटल और डॉक्टरों पर दवाब बढ़ गया है.