पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
05-Apr-2024 09:47 AM
By First Bihar
NAWADA : लोकसभा चुनाव आने में अब कुछ ही समय बचा है। देश भर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं इस चरण के चुनाव से पहले मतदातों को लुभाने के लिए बिहार में बीजेपी दनादन रैलियां कर रही है। पीएम मोदी ने जमुई से चुनावी हुंकार भर दिया है। वहीं 72 घंटे के अंदर पीएम दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम अब नवादा में चुनावी हुंकार भरेंगे। पीएम 7 अप्रैल को नवादा आएंगे। वहीं, जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह औरंगाबाद में हुंकार भरेंगे।
दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह 9 अप्रैल को औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह पहले वे पटना आएंगे, फिर यहां से चुनावी सभा के लिए वे औरंगाबाद जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वे फिर पटना लौटेंगे। पटना में बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर या गया में चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल बिहार बीजेपी को प्रधानमंत्री की 16 अप्रैल की तिथि तय कर नहीं मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भी बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और जल्द ही इन नेताओं के कार्यक्रम तय किए जायेंगे।
उधर, हम संरक्षक और गया प्रत्याशी जीतनराम मांझी की माने तो 15 अप्रैल को पीएम मोदी गया के गांधी मैदान में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि गया लोस सीट के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अलग-अलग सभा को संबोधित करेंगे। छह अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया के बाराचट्टी या बेलागंज में रोड शो भी करेंगे।