ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार में बढ़ा अपराध, 3 महीने में 679 हत्या, 317 रेप, जानिए पूरा...

बिहार में बढ़ा अपराध, 3 महीने में 679 हत्या, 317 रेप, जानिए पूरा आंकड़ा

24-May-2022 11:40 AM

BIHAR: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इनमें सबसे अधिक मामले हत्या के हैं। वहीं अन्य घटनाओं में पहले के मुताबिक़ कमी दर्ज की गई है, जिसमें डकैती, लूट, दुष्कर्म और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार जैसे मामले शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने साल 2021 के जनवरी से मार्च के बीच जो आंकड़ा जारी किया था, उसमें बिहार में 640 हत्याएं दर्ज की गई थीं, जबकि इस साल इन मामलों में 39 का इज़ाफ़ा हुआ है। 2022 के जनवरी से मार्च तक कुल 679 हत्या के मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। 



पुलिस मुख्यालय की ने जो रिपोर्ट जारी किया है, उसके मुताबिक़ पिछली तिमाही के मुकाबले इस साल डकैती में 4.2 प्रतिशत, लूट में 8.1 प्रतिशत, दुष्कर्म में 11.2 प्रतिशत जबकि एससी-एसटी अत्याचार के मामलों में 10.5 प्रतिशत की कमी आई है। साल 2021 में 72 डकैती की तुलना में इस साल 69, 665 लूट की तुलना में इस साल 631, 357 रेप की तुलना में 317, जबकि 1,548 एससी-एसटी अपराध की तुलना में 1,385 घटनाएं रिकॉर्ड की गई है। 



पुलिस मुख्यालय की मानें तो आपरेशन प्रहार का बिहार में काफी फायदा देखने को मिला है। अगर हत्या को छोड़ दिया जाए तो बाकी अपराधों में कमी आई है। आपको बता दें कि राज्य में गंभीर अपराध करने वाले वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए आपरेशन प्रहार के तहत वज्र टीम का गठन किया गया है। अभी बिहार में 20 वज्र कंपनी और 47 प्लाटून बनाए गए हैं। आपरेशन प्रहार के तहत बिहार में अब तक 21 हजार 138 वांछित अपराधियों को पकड़ा जा चूका है।