Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन
21-Sep-2024 09:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की विभिन्न नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद पटना समेत 11 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इससे पांच लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है। बाढ़ की वजह से हुए हादसों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। बाढ़ का पानी राज्य के 11 जिले की 259 ग्राम पंचायतों में फैल गया है। इससे करीब 5.35 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। अभी तक बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हुई है।
वहीं, मरने वालों में एक भोजपुर और चार सारण जिले के हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राहत बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को संबंधित जिलाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और सभी पीड़ितों पर राहत बचाव कार्य पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के बीच पॉलिथिन शीट का वितरण किया जा रहा है।
अब तक करीब 35 हजार शीट बांटी जा चुकी हैं। चार राहत शिविर और 66 रसोई केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है। 4250 राशन पैकेट भी बांटे गए हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 13 यूनिट तैनात की गई है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए 971 नावों का परिचालन शुरू किया गया। चिकित्सकीय सहायता के लिए सात बोट एंबुलेंस चलाई जा रही हैं।
गंगा नदी से सटे इलाकों पर बाढ़ का ज्यादा असर देखा जा रहा है। पटना, भोजपुर, वैशाली, सारण, बेगूसराय जिले ज्यादा प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बक्सर के तीन प्रखंड की पांच पंचायतों के 1780 लोग, भोजपुर के चार प्रखंडों की 43 पंचायतों की 70 हजार 234 आबादी, सारण के छह प्रखंड की 29 पंचायतों के 76 हजार 19 लोग, वैशाली के छह प्रखंड की 31 पंचायतों के 94 हजार 600 लोग, पटना के आठ प्रखंडों की 43 पंचायतों के 93 हजार, समस्तीपुर के तीन प्रखंडों की 18 पंचायतों के 7600, बेगूसराय के आठ प्रखंडों की 29 पंचायतों के 45 हजार, मुंगेर के छह प्रखंडों की 22 पंचायतों के 81363, खगड़िया के चार प्रखंडों की 21 पंचायतों के 19770 लोग, भागलपुर के चार प्रखंडों की 8 पंचायतों की 1192 आबादी प्रभावित हुई है।