ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Chandan Mishra Murder Case: क्या खुलेगा चंदन मिश्रा मर्डर केस का राज? बंगाल जेल से पटना लाया गया शेरू

Chandan Mishra Murder Case: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपित और कुख्यात अपराधी ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह को मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल से पटना के बेऊर जेल लाया गया। पटना पुलिस अब शेरू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी

Chandan Mishra Murder Case
गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Chandan Mishra Murder Case: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपित और कुख्यात अपराधी ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह को मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल से पटना के बेऊर जेल लाया गया। पटना पुलिस अब शेरू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस जांच में शेरू की भूमिका चंदन मिश्रा हत्याकांड में साजिशकर्ता के तौर पर सामने आई है, जिसके बाद उसे इस मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड में शामिल शूटरों समेत हत्या में सहयोग करने वाले कई आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, अब तक हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि शेरू से पूछताछ के दौरान हथियार की बरामदगी के साथ-साथ हत्याकांड से जुड़े कई छिपे हुए तथ्यों का खुलासा हो सकता है। इसी उद्देश्य से उसे रिमांड पर लेकर विस्तार से पूछताछ की जाएगी।


बताया गया है कि ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह बक्सर जिले के सिमरी गांव का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस पहले ही चार्जशीट दायर कर चुकी है। गौरतलब है कि चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।


इस मामले में पुलिस ने कोलकाता से शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, उसके मौसेरे भाई नीशु खान और नीशू के दो स्टाफ हर्ष व भीम को गिरफ्तार किया था। वहीं, आरा से शूटर बलवंत, रविरंजन सिंह और अभिषेक को पकड़ा गया था। इसके अलावा शूटरों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में यूपी के मिर्जापुर से राजेश और धन्नू को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पूरे हत्याकांड की साजिश और नेटवर्क की परतें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।