ब्रेकिंग
कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरल

Bihar Weather: पटना समेत राज्य में सुबह छाया रहेगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: पटना में बुधवार की सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की तुलना में राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है

Bihar Weather
बिहार मौसम
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Weather: पटना में बुधवार की सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की तुलना में राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


राज्य के अन्य हिस्सों में भी बुधवार सुबह कोहरे का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, दोपहर के समय आसमान साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले तीन दिनों तक बिहार के एक-दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बना रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और नमी के कारण सुबह के समय कोहरा बन रहा है। वहीं, दिन में धूप निकलने से तापमान संतुलित बना रहेगा। सुबह और देर रात के समय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर वाहन चालकों को कोहरे के कारण सतर्क रहना चाहिए।