ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रोन्नति: 1,222 डॉक्टरों को ACP–DACP लाभ, सूची वेबसाइट पर जारी

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 1,222 चिकित्सक एवं चिकित्सक शिक्षकों को ACP और DACP के तहत प्रोन्नति दी है। यह आदेश 16 दिसंबर 2025 को वेबसाइट पर जारी किया गया, जबकि 203 आवेदन खारिज किए गए हैं।

bihar
डॉक्टरों को मिला प्रमोशन
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: स्वास्थ्य विभाग ने एक हजार 222 डॉक्टरों को प्रमोशन दिया है। सेवा अवधि के आधार पर ACP–DACP लाभ दिया गया है। डॉक्टरों के प्रमोशन की लिस्ट विभाग ने वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 


स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 1,222 चिकित्सक एवं चिकित्सक शिक्षकों को एश्योर्ड करियर प्रमोशन (ACP) और डायनमिक एश्योर्ड करियर प्रमोशन (DACP) का लाभ प्रदान करने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 16 दिसंबर 2025 को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।


यह अनुशंसा राज्य विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 28 नवंबर 2025 को हुई बैठक में की गई थी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नियमित चिकित्सक एवं चिकित्सक शिक्षकों को उनकी सेवा अवधि के आधार पर ACP/DACP का लाभ देने पर सहमति बनी थी। उसी के आलोक में मंगलवार को कुल 1,222 चिकित्सक शिक्षकों को प्रोन्नति प्रदान की गई।


जारी आदेश के अनुसार, 610 चिकित्सक/चिकित्सक शिक्षकों को लेवल-11 (ग्रेड पे 6,600), 410 को लेवल-12 (ग्रेड पे 7,600), 131 को लेवल-13 (ग्रेड पे 8,700) तथा 71 चिकित्सक/चिकित्सक शिक्षकों को लेवल-14 (ग्रेड पे 10,000) का लाभ दिया गया है। वहीं, 203 चिकित्सक/चिकित्सक शिक्षकों के आवेदन विभिन्न कारणों से अविचारणीय पाए गए हैं। इससे संबंधित अधिसूचना भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

टैग्स