BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय
16-Nov-2021 12:41 PM
BIHAR: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जहां सुबह में हल्के कुहासे और धूप निकलने के बाद मौसम सामन्य होने के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने बारिश के आसार भी जताए हैं. हालाकिं 23 नवंबर से ठंड तेज हो सकते हैं. वहीं रात का पारा अब गिरना शुरू हो गया है.
जानकारी के अनुसार बिहार में मंगलवार से रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है. लेकिन पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. इसमें कोई खास बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है. आइएमडी के अनुसार उत्तर-पूर्वी बिहार और दक्षिणी बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मीडियम दर्जे का कोहरा छाने की आशंका है. वहीं नदी तटवर्ती के आसपास भी कोहरे दिखाई देने के आसार हैं.
फिलहाल बिहार में दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जायेगी. प्रदेश में न्यूनतम तापमान अभी 15 से 19 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है. मंगलवार से यह तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट सकता है. हालांकि चार दिन बाद थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है. जिसकी वजह से मौसम में तेजी से बदलाव की आशंका है.
दूसरी तरफ पटना का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. बता दें शहर का एक्यूआइ बीते 48 घंटे में 37 बढ़ चुका है. शनिवार शाम चार बजे यह 166 दर्ज किया गया था. जबकि सोमवार शाम तक बढ़ कर 203 तक चला गया. इसलिए शहर की हवा मॉडरेट श्रेणी से अब खराब की श्रेणी में पहुंच चुकी है और इससे लोगों को परेशानी शुरू हो गयी है. खासकर सुबह में मॉर्निंग वाक पर निकलने वाले बुजुर्गों को इसके कारण अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है.
ठंड की शुरुआत की वजह से सुबह धुंध भी पड़ने लगी है. जिससे हवा का घनत्व बढ़ने की वजह से उसमें पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म धूलकण अधिक समय तक तैरते रहते हैं. सांस से फेफड़े तक इनके पहुंचने से लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है और दमा तथा सांस से संबंधित और भी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. ब्लड प्रेशर और मधुमेह के मरीजों के लिए भी यह घातक है.