ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार के लिए अच्छी खबर : जमीन की मापी में अब नहीं होगी...

बिहार के लिए अच्छी खबर : जमीन की मापी में अब नहीं होगी एक इंच की भी गड़बड़ी, नीतीश सरकार ने लिया है ये बड़ा फैसला

07-Sep-2021 06:37 PM

PATNA : मंगलवार शाम को चार देशरत्न स्थित संवाद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की अहम बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया है. बिहार में अब जमीन की मापी में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होगी. नीतीश सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. बिहार में अब डिजिटल मशीन से जमीन की मापी कराई जाएगी.


बिहार में जमीन की मापी ईटीएस डिजिटल मशीन से कराई जाएगी. इसके लिए नीतीश सरकार 42 करोड़ 66 लाख की ईटीएस यानी कि इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन मशीन खरीदने जा रही है. गौरतलब हो कि बिहार में लगातार जमीन विवाद के मामले सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सैकड़ों समस्याएं सामने आईं. 


बताया जा रहा है कि सरकार जो नया वाला ईटीएस मशीन खरीदने जा रही है. इससे  कोई विवाद ही नहीं होगा. दरअसल इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन (ETS) मापन प्रक्रिया में अमीन मशीन को किनारे पर खड़ा कर मापी किए जाने वाले खेत के किनारे पर प्रिज्म रख देंगे. इसके बाद बटन दबाते ही मशीन से किरणें निकलेंगी और प्रिज्म से प्रिज्म की दूरी रिकॉर्ड कर लेगी. इसमें GPS का भी उपयोग मापी के लिए किया जाएगा. महत्वपूर्ण बात यह है कि इस माध्यम से एक साथ 50 प्लॉट की मापी की जा सकती है. 


news image


नीतीश कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि बिहार के सभी 534 अंचलों में एक-एक, 101 अनुमंडलों में एक-एक और सभी 38 जिलों में दो-दो मशीने दी जाएंगी. यानी कि 42 करोड़ 66 लाख की कुल 711 मशीने खरीदी जाएंगी. सरकारी आंकड़े के मुताबिक एक मशीन की कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है. 


news image


मशीन आ जाने के बाद इससे मापी का काम तो तेजी से होगा ही, किसी को गड़बड़ी की शिकायत नहीं होगी. अमीन मापी में हेरफेर नहीं कर पाएंगे. सरकार नई व्यवस्था से मापी के लिए सभी अमीनों को ट्रेनिंग देगी. राज्य सरकार ने जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. सरकार का मानना है कि राज्य में सबसे अधिक आपराधिक घटनाएं जमीन विवाद के कारण होती है. इसमें मापी की गड़बड़ी आग में घी का काम करती है. लिहाजा सबसे पहले इस कमी को दूर करना जरूरी है.