ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: नदी में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूबीं, तीन को लोगों ने बचाया; दो की मौत

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूब गईं. तीन को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई.

Bihar News
नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूब गईं। तीन को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब 24 घंटे के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों बच्चियों के शव को नदी से बरामद कर लिया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की है।


मृतक लड़कियों की पहचान कोल्हुआ की रहने वाली 11 साल की सोनम और 14 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर पांचों लड़कियां बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान पांचों लड़कियां डूबने लगी। जिसके बाद वहां मौजूद शख्स ने तीन लड़कियों को बचा लिया लेकिन दो नदी के गहरे पानी में चली गईं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनडीआरएफ को मौके पर बुलाया और नदी में लापता दोनों लड़कियों की तलाश शुरू हुई। गुरुवार को शाम चार बजे एनडीआरएफ की टीम ने नदी से दोनों लड़कियों का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता