ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Patna Crime News: पटना पुलिस के एक्शन से हड़कंप, एकसाथ 216 लोगों को किया अरेस्ट; क्या है वजह?

Patna Crime News: पटना में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ समकालीन अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत पुलिस ने 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 27 ने किया सरेंडर किया है.

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में लूट, हत्या, डकैती, और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने समकालीन अभियान चला रखा है। यह अभियान विशेष रूप से रात से सुबह तक पटना ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जा रहा है।


पिछले तीन दिनों में पटना के ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में चले इस अभियान में 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सबसे अधिक संख्या हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमले, और हत्या के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की है। 


इस दौरान इश्तेहार, कुर्की, और अजमानतीय वारंटों का भी निष्पादन किया गया। गंभीर मामलों में नामजद फरार आरोपियों के घरों और संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, जिससे दबाव में आकर 27 आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। शेष आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।


अभियान के तहत रात में सघन वाहन जांच, मुख्य चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग, और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। केवल 21 मई को ही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 12 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि शराब पीने के मामले में 14 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता