ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने लिया शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने लिया शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

MUZAFFARPUR: बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गईं 2 बच्चियां, तलाश में जुटी SDRF की टीम

नदी में डूबी बच्चियों की पहचान दादर कोल्हुआ गांव निवासी रामबाबू पासवान की 10 वर्षीय पुत्री कृष्णा और सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित नानी के घर में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची सोनम के रूप में हुई है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR:  मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर कोल्हुआ गांव में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चियां नदी के तेज बहाव में बह गईं। जबकि तीन अन्य बच्चों को समय रहते नदी से बाहर निकाल लिया गया। डूबी हुई बच्चियों की तलाश में SDRF और पुलिस की टीम लगी हुई है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर को दादर कोल्हुआ गांव के पास स्थित बूढ़ी गंडक नदी में पांच बच्चे नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नदी की तेज धार में सभी बच्चे फंस गए। जब बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े और तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो बच्चियां पानी में बह गईं और डूब गईं।


स्थानीयों की मदद से शुरू हुई तलाश, SDRF को बुलाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने खुद प्रयास शुरू किया और गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश की। लेकिन जब काफी देर तक कोई सफलता नहीं मिली तो पुलिस और SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम को सूचित किया गया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

डूबी हुई बच्चियों की पहचान 

पुलिस के अनुसार, डूबी हुई बच्चियों में एक की पहचान दादर कोल्हुआ गांव निवासी रामबाबू पासवान की 10 वर्षीय पुत्री कृष्णा कुमारी के रूप में हुई है। जबकि दूसरी बच्ची सोनम कुमारी (11) है, जो भगवानपुर सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और अपने ननिहाल आई हुई थी। दोनों बच्चियां एक साथ अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थीं।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद दोनों बच्चियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के पास जुटे हुए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चियों की तलाश पूरी करने की अपील कर रहे हैं। अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो बच्चियां अभी भी लापता हैं। SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरो की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

MUZAFFARPUR:  बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गईं 2 बच्चियां, तलाश में जुटी SDRF की टीम  MUZAFFARPUR:  बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गईं 2 बच्चियां, तलाश में जुटी SDRF की टीम  MUZAFFARPUR:  बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गईं 2 बच्चियां, तलाश में जुटी SDRF की टीम  MUZAFFARPUR:  बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गईं 2 बच्चियां, तलाश में जुटी SDRF की टीम

टैग्स

संबंधित खबरें