ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Nishant Kumar: जेडीयू नेता निशांत कुमार सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने पिता नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा का आशीर्वाद लिया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nishant Kumar: पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और जेडीयू नेता निशांत कुमार आज सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया।


मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं और निशांत कुमार भी वहीं रहते हैं। मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले निशांत ने जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।


निशांत कुमार फिलहाल विधानसभा या विधान परिषद, किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में वह दूसरे ऐसे मंत्री होंगे जो किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का नाम भी इसी सूची में शामिल है। दीपक प्रकाश इससे पहले नीतीश कुमार सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं और अब सम्राट चौधरी कैबिनेट में भी उन्हें जगह मिलने जा रही है।


जब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे थे, उस समय भी चर्चा थी कि निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि तब उन्होंने शपथ लेने से इनकार कर दिया था। अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समझाने के बाद उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला लिया है।


सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भाजपा और जनता दल यूनाइटेड से 16-16 मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता