ब्रेकिंग
कंटेनर की टक्कर में 12 की दर्दनाक मौत, ट्रक पर सवार होकर 100 से ज्यादा लोग जा रहे थे सगाई में सोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानCM सम्राट कल क्या करेंगे ? सहयोग शिविर...अमित शाह की बैठक में होंगे शामिल, विमानपत्तन अफसरों के साथ भी करेंगे मीटिंगपूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कोलकाता और पटना STF की रेड में 4 अरेस्टजेनेवा में गूंजेगा बिहार के स्वास्थ्य विकास का मॉडल, विश्व मंच पर 165 देशों के प्रतिनिधियों के बीच बोलेंगे 'कुंतल कृष्ण'कंटेनर की टक्कर में 12 की दर्दनाक मौत, ट्रक पर सवार होकर 100 से ज्यादा लोग जा रहे थे सगाई में सोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानCM सम्राट कल क्या करेंगे ? सहयोग शिविर...अमित शाह की बैठक में होंगे शामिल, विमानपत्तन अफसरों के साथ भी करेंगे मीटिंगपूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कोलकाता और पटना STF की रेड में 4 अरेस्टजेनेवा में गूंजेगा बिहार के स्वास्थ्य विकास का मॉडल, विश्व मंच पर 165 देशों के प्रतिनिधियों के बीच बोलेंगे 'कुंतल कृष्ण'

1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर

नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। मंत्री बनने को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच 1st Bihar Jharkhand ने सबसे पहले यह खबर ब्रेक की थी। अब निशांत कुमार के मंत्री बनने के साथ ही बिहार की राजनीति में नए पावर सेंटर की चर्चा

निशांत कुमार मंत्री, नीतीश कुमार पुत्र, सम्राट कैबिनेट, बिहार मंत्रिमंडल विस्तार, निशांत कुमार शपथ, JDU News, Bihar Political News, Nitish Kumar Son, बिहार राजनीति, 1st Bihar Jharkhand Exclusive
© self
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि निशांत किसी कीमत पर मंत्री नहीं बनेंगे. इसके पीछे मजबूत तर्क दिया जा रहा था.. कहा जा रहा था कि, जब उप मुख्यमंत्री की कुर्सी ठुकरा दी, तब उनका मंत्री बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता. इन चर्चाओं के बीच 1st Bihar ने 6 मई की सुबह-सुबह खबर ब्रेक किया, ‘’नीतीश के बेटे निशांत हुए राजी...मंत्री पद की लेंगे शपथ, सम्राट कैबिनेट में मिलेगा अहम विभाग’’. 

खबर ब्रेक करने के बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया. कुछ देर तक मीडिया में सन्नाटा छा गई. थक हारकर अन्य जगहों पर यह खबर चलनी शुरू हो गई, कि निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इस तरह से 1st Bihar Jharkhand की खबर को आधार बनाकर अन्य मीडिया हाउस व वैसे स्वयंभू पत्रकार भी निशांत कुमार के मंत्री बनने के लिए राजी होने की खबर चलाना शुरू किया. 

बता दें, 1st Bihar Jharkhand ने 6 मई की सुबह 9 बजे ही बिहारवासियों को बता दिया था कि, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मंत्री बनने जा रहे हैं. साथ ही अपने पाठकों-दर्शकों को यह भी बताया था कि डिप्टी सीएम का पद छोड़कर निशांत के मंत्री बनने के पीछे की क्या वजह है ? हमने बताया था कि निशांत कुमार, अपने पिता नीतीश कुमार द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं. डिप्टी सीएम का पद छोड़ने के पीछे नीतीश-निशांत की सोची-समझी रणनीति थी. 

1st Bihar Jharkhand ने बताया था कि निशांत भले ही सम्राट कैबिनेट में मंत्री बन रहे हों, लेकिन सरकार में उनकी ही चलेगी. जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव के रूप में दो उप मुख्यमंत्री हैं, पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत ही पावर सेंटर होंगे.

सम्राट कैबिनेट में इन मंत्रियों ने ली शपथ

 

1. श्रवण कुमार - ( जेडीयू )


2. विजय कुमार सिन्हा- (भाजपा)


3. दिलीप कुमार जायसवाल- (भाजपा)


4. निशांत- ( जेडीयू )


5. लेशी सिंह- ( जेडीयू )


6. राम कृपाल यादव - (भाजपा)


7. नीतीश मिश्रा- (भाजपा)


8. दामोदर रावत- (जेडीयू )


9. संजय सिंह 'टाईगर'- (भाजपा)


10. अशोक चौधरी- (जेडीयू )


11. भगवान सिंह कुशवाहा  -(जेडीयू )


12. अरूण शंकर प्रसाद- (भाजपा )


13. मदन सहनी-  (जेडीयू )


14. संतोष कुमार सुमन- (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा )


15. रमा निषाद - (भाजपा )


16. रत्नेश सादा - (जेडीयू )


17. कुमार शैलेन्द्र- (भाजपा )


18. शीला कुमारी-  (जेडीयू )


19. केदार प्रसाद गुप्ता- (भाजपा )


20. लखेन्द्र कुमार रौशन- (भाजपा )


21. सुनील कुमार- (जेडीयू )


22. श्रेयसी सिंह- (भाजपा )


23. जमा खान- (जेडीयू )


24. नन्दकिशोर राम- (भाजपा )


25. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- (जेडीयू )


26.  प्रमोद कुमार- (भाजपा )


27. श्वेता गुप्ता -(जेडीयू )


28. मिथिलेश तिवारी- (भाजपा )


29. रामचंद्र प्रसाद - (भाजपा )


30. संजय कुमार सिंह - लोजपा (रामविलास )


31. संजय कुमार - लोजपा (रामविलास )


32. दीपक प्रकाश- रालोमो

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता