ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

पति ने हाथ उठाया तो पत्नी ने दी सजा, चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट, खुद पी लिया तेजाब

UP NEWS: पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रही तनातनी इस कदर बढ़ गई कि गुस्साई पत्नी ने पहले चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, और फिर खुद तेज़ाब पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इस

up news
हाथ उठाने की पत्नी ने दी सजा
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP NEWS: पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रही तनातनी इस कदर बढ़ गई कि गुस्साई पत्नी ने पहले चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, और फिर खुद तेज़ाब पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र की है जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 


हाथ उठाने की पत्नी ने दी सजा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात दंपति के बीच कहासुनी हुई जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। पति द्वारा कथित रूप से हाथ उठाए जाने से आहत पत्नी ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया और गुस्से में आकर किचन में रखे चाकू से पति पर हमला कर दिया। हमले में उसने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला।


तेजाब पीकर खुद को किया नुकसान

पति पर हमला करने के कुछ देर बाद ही पत्नी ने घर में रखा तेज़ाब पी लिया। जिससे उसकी हालत भी बेहद गंभीर हो गई। परिवार वालों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पति को संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पत्नी को गंभीर स्थिति में मुरादाबाद के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।


दहेज प्रताड़ना का आरोप

महिला ने प्राथमिक जांच में आरोप लगाया है कि शादी को चार साल हो चुके हैं, लेकिन तभी से वह दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित हो रही थी। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से टूट चुकी थी और बीती रात हुई मारपीट के बाद उसका धैर्य जवाब दे गया।


जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और पुलिस जांच में जुटी है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग दबी जुबान में इस घरेलू कलह के पीछे की वजहों पर चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से रिश्तों में तनाव था, लेकिन किसी ने यह अंदाजा नहीं लगाया था कि मामला इतना भयानक मोड़ ले लेगा।