मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
30-Mar-2024 10:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में महागठबंधन के घटक दलों में राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, भकपा व माकपा के बीच राज्य के सभी 40 सीटों का बंटवारा हो गया है। इस बंटवारे में राजद के खाते में 26, कांग्रेस 9 और वामदलों में भाकपा माले 3, भाकपा 1 और माकपा 1 सीटों पर अपने कैंडिडेट मैदान में उतारेगी। हालांकि, राजद खाते में गई 26 सीटों से से लगभग आधे से अधिक सीटों पर कैंडिडेट को सिंबल भी बांट दिया। इसके बाद अब कांग्रेस भी अपने खाते में गई 9 सीटों पर कैंडिडेट तय करने को लेकर सियासी माथापेंची शुरू कर दी है। इसको लेकर पार्टी के तरफ से आने वाले कल यानी 31 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है।
दरअसल, इस बार बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव मैदान में नजर आएगी। इनमें जो सीटें शामिल हैं वो हैं - कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, सासाराम, पटना साहिब, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, महराजगंज शामिल है। ऐसे में इस बार कांग्रेस के तरफ से इन नाम की चर्चा तेज है उनमें किशनगंज से वर्तमान सांसद मोहम्मद जावेद, भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा,कटिहार से तारिक अनवर और पटना साहिब सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत और राजकुमार राजन के नाम की चर्चा तेज है। वहीं समस्तीपुर सीट से पूर्व आईपीएस वीके रवि और अशोक राम दावेदार बताए जा रहे हैं।
इसके आलावा बाकी सीटों में से मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी और महाराजगंज से बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम की चर्चा भी की जा रही है। इसके अलावा बाकी के डॉन सीटों में एक सीट पर नया चेहरा मैदान में नजर आ सकता है। हालांकि,नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व को भी लगाना है। लेकिन इनमें कुछ लोगों का टिकट लगभग तय माना जा रहा है।
आपको बताते चलें कि, पिछले चुनाव यानी 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे कल 7.70% और हासिल हुआ था। पार्टी को एक सीट किशनगंज में जीत हासिल हुई थी। जबकि यूपीए को 30.61% बहुत हासिल हुआ था। वहीं, राजद ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और किसी भी सीट पर बहुमत हासिल नहीं हो पाया था। हलांकि, पार्टी को कुल 15.36% वोट हासिल हुआ था।