ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में 8 और मरीजों ने कोरोना को हराया, अब तक 37 लोग...

बिहार में 8 और मरीजों ने कोरोना को हराया, अब तक 37 लोग हुए स्वस्थ

15-Apr-2020 06:27 PM

PATNA : इंडिया में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बिहार में भी एक बार फिर से मामले में इजाफा हुआ है. बुधवार को कोरोना के 4 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. लेकिन दूसरी ओर एक और राहत भरी खबर ये है कि बिहार में 8 और मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है. यानी कि सूबे में अब कुल 37मरीजों ने कोरोना को मात देकर एक नई जिंदगी हासिल कर ली है. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है.


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में कोरोना पॉजिटिव 8 और मरीज स्वस्थ हुए हैं. इनकी दूसरी टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई है. स्वस्थ हुए सभी मरीजों को पटना एनएमसीएच से छुट्टी मिल सकती है. बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में टोटल 70 मामले सामने आये हैं. जिसमें सीवान का 29, बेगूसराय और मुंगेर का 8-8, नालंदा का 6, पटना और गया का 5-5, गोपालगंज और नवादा का 3-3, सारण, लखीसराय और भागलपुर से एक-एक मामले सामने आये हैं.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सीवान के 6, मुंगेर के 6, पटना के 5, गया के 3, गोपालगंज और नालंदा के 2-2, सारण, बेगूसराय, नवादा, लखीसराय और भागलपुर के एक-एक मरीज ठीक हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात की भी जानकारी दी गई कि राज्य में 329 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं. 7865 कमरों में ये सभी क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज ठीक होने वालों लोगों में सीवान के 6 मरीजों के साथ-साथ गोपालगंज और गया के 1-1 मरीज शामिल हैं. 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11933 हैं. जिसमें 392 लोगों की मौत हुई है. जबकि 1344 मरीज ठीक हुए हैं.  दुनियाभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 1,998,111 है. वहीं करीब एक लाख 26 हजार लोग दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ चुके हैं.