ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

लोकसभा चुनाव : बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी : जानिए.. शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

लोकसभा चुनाव : बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी : जानिए.. शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

07-May-2024 05:27 PM

By First Bihar

PATNA : देशभर के 11 राज्यों में कुल 93 लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में शाम 5 बजे तक औसत 56.01 फीसदी वोटिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, झंझारपुर में शाम 5 बजे तक 53.29 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि सुपौल में 5 बजे तक 58.91 प्रतिशत, अररिया में 5 बजे तक 58.57 फीसदी, मधेपुरा में 54.92 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर 5 बजे तक 54.35 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर शाम 5 बजे तक औसतन कुल 56.01फीसदी वोटिंग हुई है।


बता दें कि तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान मौसम मेहरबान बना हुआ है। सुहाने मौसम के बीच बड़ी संख्या में वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में तीसरे चरण के चुनाव में पिछले दो चरणों के चुनाव से अधिक वोटिंग होने की संभावना है। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो, इसको लेकर आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं। 


मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा के भेजा थाना के कोसी दियारा इलाकों में अश्वरोही दल लगातार गश्ती करते नजर आए। विभिन्न मतदान केंद्रों पर अश्वरोही दलों को देखा गया है। वही सुपौल लोकसभा के छातापुर विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के बूथ नम्बर 212 पर नसीमा खातून जिनकी उम्र 115 वर्ष है, उन्होंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मां को वोट दिलवाने पहुंचे बेटे रफी अहमद ने बताया कि मतदान को लेकर वह सुबह से उत्साहित थी और घर के अन्य सदस्यों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही थी। अपने मताधिकार का प्रयोग करके मेरी 115 साल की मां काफी खुश हैं।