ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / अभी नहीं आएगा मैट्रिक का रिजल्ट, बिहार में 3 मई तक नहीं चेक...

अभी नहीं आएगा मैट्रिक का रिजल्ट, बिहार में 3 मई तक नहीं चेक होगी कॉपी

15-Apr-2020 02:33 PM

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक माहमारी के कारण छात्रों की पढ़ाई पर पूरा असर पड़ा है. बिहार में लॉक डाउन के कारण मैट्रिक का रिजल्ट नहीं आ पाया है. इस वक्त एक खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से यह जानकारी दी गई है कि मैट्रिक की कॉपी फिलहाल 3 मई तक नहीं चेक होगी.


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लागू लॉक डाउन की स्थिति में समिति ने यह निर्णय लिया है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 3 मई तक के लिए स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है. यानी कि बिहार में मैट्रिक के रिजल्ट के लिए लोगों को और भी ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा.


बीएसईबी अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि कोरोना के कारण ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 14 अप्रैल क स्थगित किया गया था. पीएम मोदी की ओर से लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाये जाने के बाद अब बिहार में मैट्रिक की कॉपी 3 मई तक नहीं चेक की जाएगी.


बिहार में कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं. सूबे में आंकड़ा अब 70 हो गया है. स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 3 मरीज नालंदा जिले से सामने आये हैं. जिसमें 35 और 25 साल की दो महिलाएं शामिल हैं. जबकि 60 साल के एक बुजुर्ग भी शामिल हैं. 


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 4 नए केस मिले हैं. इसके साथ ही आंकड़ा 70 पहुंच गया है. स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने आगे बताया कि इन तीनों मरीजों के अलावा एक और मरीज मुंगेर जिले से सामने आया है. उसकी उम्र भी 60 साल बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि नालंदा से आज जितने भी मामले सामने आये हैं. वह सभी दुबई से लौटे एक शख्स के संपर्क में आये थे. जिसके कारण उनको संक्रमण हुआ है.