BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
02-Feb-2023 10:18 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अब दो -दो ' वंदे भारत ट्रेन' की सौगात मिली है। अब राजधानी पटना में भी वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। यह ट्रेन पटना से हावड़ा के रूट पर चलेगी। इसके अलावा वाराणसी से गया के रास्ते भी हावड़ा के लिए एक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।
मालूम हो कि, वंदे भारत ट्रेनों की स्पीड अन्य ट्रेनों के मुकाबले कही ज्यादा होती है। इसके अनुकूल अवसरंचना की मजबूती के लिए रेलवे की ओर से विशेष फंड जारी किया गया है, ताकि ट्रेनों की गति को बढ़ाया जा सके। अभी पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के महत्वपूर्ण रूटों पर ट्रेनों की स्पीड अधिकतम 130 किमी प्रतिघंटे है। इसे आने वाले दिनों में बढ़ाकर 150 से 160 तक करने की तैयारी है।
रेलवे बोर्ड बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है।अभी जो ट्रेन चल रही है उसमें तेजस राजधानी और अन्य ट्रेनों की बोगियां जर्मन तकनीक से बनी हैं, जिन्हें एलएचबी रैक कहा जाता है। वंदे भारत ट्रेन स्वदेशी तकनीक से बनी ट्रेन होंगी जिसकी बोगियों के उत्पादन में कम लागत आएगी। ऐसे में धीरे-धीरे ECR सहित अन्य जोन के स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
गौरतलब है कि पूरे देश में अभी 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलायी जा रही हैं। इनमें हावड़ा से जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन बिहार होकर गुजरती है। इसका कटिहार जिले के बारसोई स्टेशन पर स्टॉपेज है। सीमांचल के रेलयात्रियों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है।