बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
20-Sep-2019 05:33 PM
PATNA : कांग्रेस ने देश में आर्थिक मंदी को लेकर मोदी को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. देश भर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही कांग्रेस पार्टी ने शंखनाद के लिए बिहार की धरती को चुना है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ आर्थिक मंदी को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी.
बिहार में दो चरणों में आर्थिक मंदी को प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी बिहार में आर्थिक मंदी के मुद्दे पर आंदोलन करने की तैयारी में है. कांग्रेस 10 से 25 अक्टूबर के बीच राजधानी पटना सहित दूसरे जिलों में जनता के बीच पहुंचकर उन्हें मंदी के कारण हो रहे नुकसान के बारे में बताएगी. कांग्रेस आर्थिक मुद्दों पर बीजेपी को घेरने के लिए खास रणनीति बनाने में जुटी है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने बिहार में दो चरणों में आर्थिक मंदी को लेकर जनता के बीच मुहिम चलाने की तैयारी की है. 10 से 15 अक्टूबर के बीच पहले जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके बाद 25 अक्टूबर तक जिला और प्रखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन खड़ा करने की कोशिश की जाएगी.
प्रखंड स्तर तक आंदोलन खड़ा करने की कोशिश
देश की अर्थव्यवस्था में जोरदार मंदी देखी जा रही है. मंदी के कारण कई बड़ी कंपनियों ने उत्पादन बंद दिया है. अर्थशास्त्रियों का मानना है कि बाजार के सुस्त पड़ने से जनता प्रभावित हो रही है. इससे लगातार नौकरियां जा रहीं हैं. बता दें कि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर कांग्रेस इतना बड़ा आंदोलन करने जा रही है. जिसमें प्रखंड स्तर तक आंदोलन खड़ा करने की कोशिश की जा रही है. पार्टी ने इसे लेकर निर्देश भी कार्यकर्ताओं को जारी कर दिया है. कांग्रेस का मानना है कि आर्थिक मंदी की तूफान में जो घाटा हो रहा है. उसे लोगों को बता कर सरकार की घेराबंदी की जा सकती है.