ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार की चार लोकसभा सीटों पर आज नामांकन का आखिरी दिन, मांझी और...

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर आज नामांकन का आखिरी दिन, मांझी और विवेक ठाकुर भरेंगे पर्चा

28-Mar-2024 08:26 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 28 मार्च है। इनमें गया एवं जमुई आरक्षित सीटें हैं। ऐसे में अब आज गुरुवार को सभी दलों एवं संभावित उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने पर जोर रहेगा। पहले चरण की सभी चार सीटों पर दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को होगी। नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि 2 अप्रैल तक निर्धारित है। इस चरण की सीटों के चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होगा। 


मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए गठबंधन के घटक दल हम के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी गया लोकसभा सीट के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इनके साथ ही नवादा लोकसभा सीट से भाजपा के कैंडिडेट विवेक ठाकुर भी आज ही अपना  नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा जमुई लोकसभा सीट से लोजपा (रामविलास ) के कैंडिडेट अरुण भारती भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 


बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अनुसार 25 मार्च को नामांकन दाखिल करने के तीसरे दिन नवादा में आरजेडी प्रत्याशी श्रवण कुमार उर्फ श्रवण कुशवाहा ने नामांकन किया। वहीं, गया में निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार और रानू कुमार चौधरी ने नामांकन किया। जबकि, औरंगाबाद में बीजेपी प्रत्याशी सहित छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में निर्दलीय धीरेंद्र कुमार, वलीउल्लाह खान, बिनोद कुमार चौधरी व सुरेश राम, शोषित समाज दल के राजबल्लभ सिंह, भाजपा के सुशील कुमार सिंह शामिल हैं। 


उधर, चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही इन सभी पांचों सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर एवं बांका के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस चरण की सभी सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। 


दूसरे चरण की सभी पांच सीटों के लिए चार अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। पांच अप्रैल को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि, 8 अप्रैल तक नामांकन पत्रों को वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है। इस चरण के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना सभी चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार जून को एक साथ होगी।