ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बिहार की 5 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम का एलान, एक सीट पर अभी भी नहीं मिला उम्मीदवार, अखिलेश सिंह ने बेटे को सेट किया

बिहार की 5 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम का एलान, एक सीट पर अभी भी नहीं मिला उम्मीदवार, अखिलेश सिंह ने बेटे को सेट किया

22-Apr-2024 08:38 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए नामांकन हो रहा है, लेकिन कांग्रेस को अब तक एक सीट के लिए उम्मीदवार नहीं मिल पाया है. पार्टी को महागठबंधन की सीट शेयरिंग में बिहार में 9 सीटें मिली थीं. इनमें से तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान पहले किया जा चुका था. लंबे इंतजार के बाद आज 5 और उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया. लेकिन कांग्रेस को बिहार की एक सीट पर अब भी प्रत्याशी नहीं मिला है.


अखिलेश ने बेटे को सेट किया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने बेटे आकाश सिंह को आखिरकार सेट कर दिया है. कांग्रेस ने अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को महाराजगंज सीट से उम्मीदवार बनाया है. आकाश सिंह ने पिछला लोकसभा चुनाव रालोसपा के टिकट पर मोतिहारी से लड़ा था. इस बार पिता के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने का लाभ मिला.


इसके अलावा चार और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. समस्तीपुर से सन्नी हजारी को कांग्रेस का टिकट मिला है. सन्नी हजारी नीतीश सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं. कुछ दिनों पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे, उन्हें टिकट दे दिया गया है. उधर, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है. अजय निषाद भाजपा के सांसद थे लेकिन इस चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया. अब कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है.


वहीं, पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है. सासाराम सुरक्षित क्षेत्र से मनोज कुमार को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस को अब तक पटना साहिब सीट के लिए उम्मीदवार नहीं मिल पाया है. इस सीट से लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे को उम्मीदवार बनाये जाने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस की ओर से जारी सूची में उनका नाम नहीं है. पटना साहिब सीट पर उम्मीदवार अब तक तय नहीं हो पाया है.