Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
11-Apr-2020 01:44 PM
PATNA : बिहार का वुहान बन चुके सीवान से इस वक्त की राहत की खबर सामने आ रही है. सीवान में लगातार कोरोना के मामलों को देखा जा रहा था लेकिन अब राहत की खबर यह है कि सीवान से लिए गए 41 जांच के नमूने नेगेटिव पाए गए हैं.
सिवान का पचरुखी वह इलाका है जहां दुबई से लौट कर आए व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया था. इस इलाके में उसके संपर्क में आए लोगों का कोरोना वायरस कराया गया लेकिन वह सभी लोग नेगेटिव पाए गए हैं. इसका मतलब यह हुआ कि दुबई से आए शख्स से इलाके में कोई संक्रमण नहीं हुआ है, जबकि रघुनाथपुर के पंजवार गांव में ओमान से आए एक शख्स के कारण दर्जनों लोग संक्रमित हो चुके हैं.
बता दें कि इससे पहले सीवान के एक गांव में 21 मार्च काे ओमान के मस्कट से आया युवक पहले खुद काेराेना का मरीज हाे गया है. जिसकी चपेट में आने से 23 लाेग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उसके मरीज बनने से पहले सीवान में चार ही केस आया था जाे अब बढ़कर 29 हाे गया है. हालांकि उसका दावा है कि वह हाेम क्वारेंटाइन में था.
मरीजों की बढ़ी तादाद की वजह से सीवान की सीमा काे सील कर दिया गया है. सीवान में कमिश्नर व डीआईजी कैंप कर रहे हैं. जिस पंचायत का वह युवक है, वहां पर पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है.