पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
05-May-2020 05:40 PM
PATNA : कोरोना महामारी के कारण देश में लॉक डाउन चल रहा है. जिसके कारण स्कूलों में पढ़ाई ठप है. बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कैसे स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाए, इसके लिए बिहार सरकार ने अब ऐप लांच करने की तैयारी की है. क्लास 1 से लेकर 12 तक के सभी विषयों की पढ़ाई के लिए इस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जायेगा. इस मोबाइल एप पर न केवल सभी किताबें उपलब्ध होंगी बल्कि ऑडियो और वीडियो के रूप में स्टडी कंटेंट भी दिए जायेंगे.
शिक्षा विभाग ने पहले ही बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के जरिए क्लास 1 से 12 तक कि किताबें वेबसाइट पर अपलोड करवा दी हैं. इस वेबसाइट पर सभी किताबें चैप्टरवाइज अपलोड हैं और वहां से कोई भी छात्र इसे देख सकता है, लेकिन अब शिक्षा विभाग मोबाइल ऐप के जरिए ना केवल किताबें बल्कि ऑडियो और वीडियो स्टडी कंटेंट भी प्रोवाइड करेगा.
बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के निदेशक डॉ रणजीत कुमार सिंह की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सभी किताबें चैप्टरवाइज विभाग की वेबसाइट bstbpc.gov.in पर अपलोड कर गया है. नए सत्र में जाने वाले स्टूडेंट्स बुक यहां से डाउनलोड कर पढ़ाई कर सकते हैं. इस प्रकार की व्यवस्था किसी भी किसी भी बोर्ड और प्राइवेट संस्थान की ओर से नहीं की गई है. इसलिए बिहार शिक्षा विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है.