ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / बिहार के सरकारी स्कूलों का हाल देखिये: कमरे के फर्श का बड़ा हिस्सा...

बिहार के सरकारी स्कूलों का हाल देखिये: कमरे के फर्श का बड़ा हिस्सा धंसा, कौन है जिम्मेदार?

06-Nov-2023 08:22 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: एक तरफ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति की बात करते हैं वही दूसरी ओर कई स्कूलों की स्थिति ऐसी है जिससे यहां आने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिहार के कई स्कूल तो राम भरोसे है। जी हां हम बात कर रहे हैं भागलपुर के प्राथमिक विद्यालय की जहां आज बड़ा हादसा टल गया। दरअसल सुलतानगंज के कटहरा पंचायत स्थित आजाद नगर प्राथमिक विद्यालय के कमरे का फर्श का बड़ा हिस्सा धंस गया एक बड़ा गड्ढा बन गया। 


इस गड्ढे के अंदर क्लास रुम में रखे डेस्क और बेंच समा गये। जमीन के नीचे पानी का सोखता बना हुआ था और फर्श के नीचे के हिस्से की जमीन पर पिलर तक नहीं था जिसके कारण फर्श धंस गया। जमीन के अचानक धंस जाने की घटना सुबह की है यदि क्लास रुम में उस वक्त एक साथ सभी बच्चे रहते तब यह बड़ी घटना हो सकती थी। स्कूल के बच्चे अभी भी भयभीत हैं कि कही फिर फर्श ना धंस जाए। स्कूल के प्रिसिंपल नंदकिशोर सिंह से जब हमने इस संबंध में बात की तब उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर हमने कई बार पत्र लिखा है लेकिन ना तो आज तक पत्र का जवाब आया और ना ही इस समस्या से मुक्ति ही मिल पाई है। 


इस स्कूल का भवन सही नहीं है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि 6 महीने से इस कमरे में बच्चे को नहीं बिठा रहे थे। एक ही रूम में भगवान भरोसे कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। बता दें कि इस स्कूल में ऐसी घटना कोई पहली दफे नहीं हुई है इससे पहले भी 6 मार्च 2020 को इस स्कूल का शौचालय गिर गया था। 


जिसमें तीन छात्राएं फंस गयी थी जिसमें  एक की मौत हो चुकी थी दो गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह उठता है कि इस तरह से कैसे शिक्षा व्यवस्था में सुधरेगी। 75% उपस्थिति की बात कही जाती है और ऐसा नहीं करने पर छात्रों का नाम स्कूल से काट दिया जाता है। लेकिन जब स्कूल में छात्रों के बैठने तक की जगह नहीं रहेगी तो वो स्कूल आकर ही क्या करेंगे जब व्यवस्था ही गड़बड़ हो। क्लास रूम के फर्श का एक बड़ा हिस्सा धंस गया इसके लिए जिम्मेवार कौन है?news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image