मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
05-Jan-2023 08:59 AM
DESK : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैसे तो सुर्खियों में हमेशा से बने रहते हैं लेकिन, इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह बेहद ही रोचक जान पड़ती है। दरअसल, ग्वालियर पुलिस ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एक मामले में आरोपी बता दिया है जबकि सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी के पिता का नाम जो दर्ज किया गया है वह राजद सुप्रीमो के पिता के नाम से अलग है।
दरअसल, यह पूरा मामला ग्वालियर के एमपी एमएलए कोर्ट से जुड़ा हुआ है। यहां लालू प्रसाद यादव नाम के एक व्यक्ति से जुड़े केस में सुनवाई हो रही है। ग्वालियर एमपी एमएलए कोर्ट में हो रही सुनवाई में आरोप है कि उप्र की फर्म के संचालक राजकुमार शर्मा ने ग्वालियर से फर्जीवाड़ा कर 1995 से 1997 के बीच हथियार व कारतूस खरीदे और उन्हें बिहार में ले जाकर बेच दिया। बिहार में जिन लोगों का हथियार बेचे गए उनमें लालू प्रसाद यादव का नाम शामिल है। पुलिस अब इसी मामले में पुलिस ने अप्रैल 1998 में लालू प्रसाद यादव को फरार घोषित किया।
इस मामले में पुलिस का यह मानना है कि, राजकुमार शर्मा द्वारा बिहार में जिस लालू प्रसाद यादव को हथियार बेचा गया वह यही लालू प्रसाद यादव हैं जो बिहार के पूर्व सीएम व देश के पूर्व रेल मंत्री रह चुके हैं। केवल इसी कारण से इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में हो रही है। हालांकि, जब इस मामले में दैनिक अखबार द्वारा पड़ताल की गई तो कहानी कुछ और ही सामने आए।
दैनिक अख़बार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, उनके तरफ से न्यायालय के तरफ से जो दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं उससे प्रथम दृष्टा में यह साबित हो रहा है कि यह वही लालू प्रसाद यादव नहीं है जो बिहार के पूर्व सीएम रहे हैं बल्कि दोनों के पिता के नाम में काफी अंतर है। बहरहाल, अब देखना यह है कि इस मामले में ग्वालियर एमपी एमएलए कोर्ट क्या फैसला लेती है और वहां की पुलिस इसको लेकर क्या कुछ कहती है।