NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
17-Jun-2021 10:14 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना में विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी विभाग की टीम ने एक थानेदार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष के साथ-साथ दो अन्य सिपाहियों को भी गिरफ्तार किया है, जो बालू माफियाओं से सेटिंग कर रहे थे. इन सब से पूछताछ जारी है. निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
मामला राजधानी पटना के सिटी इलाके का है. निगरानी विभाग की टीम ने दीदारगंज थाना के एसएचओ राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि अवैध वसूली के मामले में थानेदार की गिरफ़्तारी हुई है. विजिलेंस की टीम ने एसएचओ राजेश कुमार के साथ-साथ दो सिपाही विवेक कुमार और वैदिक को भी अरेस्ट किया है.

बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला बालू माफियाओं से अवैध वसूली का है. निगरानी विभाग की टीम ने दीदारगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार को थाने से ही उठाया है. जबकि सिपाही विवेक कुमार और वैदिक को टोल प्लाजा के पास स्थित पुलिस चौकी से दबोचने की बात सामने आ रही है. सूत्र बताते हैं की ये सभी बालू माफियाओं के संपर्क में थे और उनसे पैसे की मोटी रकम वसूलते थे.

बहरहाल विजिलेंस की टीम इन सब से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. निगरानी विभाग की टीम इन्हें किसी गुपत स्थान पर लेकर गई है, जहां इनसे सवाल-जवाब किया जा रहा है.