ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की तैयारी, BSEB आयोजित...

बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की तैयारी, BSEB आयोजित करेगा परीक्षा

29-Oct-2023 09:18 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। बिहार विद्यायल परीक्षा समिति की तरफ से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले नियोजित शिक्षकों को सरकार राज्यकर्मी का दर्जा देगी। इसको लेकर सभी तैयारियों शुरू कर दी गई हैं।


दरअसल, बिहार सरकार ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए जो नियमावली बनाई है उसके मुताबिक नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सरकार तीन मौके देगी। राज्य के नियोजित शिक्षकों को बिहार विद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करना होगा। अधिकतम तीन मौकों में नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद ही विशिष्ट शिक्षक का दर्जा मिल सकेगा हालांकि नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बनाने की नियमावली पर अभी कैबिनेट की स्वीकृति नहीं मिली है।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा आयोजित करेगी। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने बिहार बोर्ड से संपर्क साधा है। इसको लेकर दोनों के बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। दोनों ही विभागों में भी इस पर मंथन चल रहा है। बीएसईबी अपने स्तर से इसकी तैयारी में जुट गया है।