जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
01-Jan-2024 12:04 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने भाजपा द्वारा निकाले गये लव-कुश रथ यात्रा को नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले हमेशा नौटंकी करते रहते हैं ये लोग जुमलेबाज और झूठे हैं। देश के किसी भी काम से इनको मतलब नहीं है। इन लोगों को देश की जनता 2024 में मुंहतोड़ जवाब देगी।
बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग पहले भी नाटक करते रहे हैं आज भी नाटक कर रहे हैं। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए जमा खान ने यह बातें कही। उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि बीजेपी का कोई काम बता दीजिए जो उन्होंने वादा किया था और उसे पूरा किया हो? जमा खान ने कहा कि गिने चुने कुछ पूंजीपतियों को छोड़ बीजेपी की सरकार ने किसी को कोई फायदा नहीं पहुंचाया। जुमलेबाजी कर सत्ता पर काबिज होना अब भी चाहते हैं और देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
वही गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए जमा खान ने कहा कि पहले गिरिराज सिंह बताए कि उन्होंने अपने क्षेत्र में कौन सा विकास का काम किया है। मंदिर-मस्जिद और हिन्दुस्तान-पाकिस्तान की बात कर ये लोग असल मुद्दा को डायवर्ट करना चाहते हैं। फतेह बहादुर के विवादित पोस्टर पर कहा कि जिसको जिस भी चीज में आस्था है वो उसकी पूजा करता है. ये आस्था का मामला है इनका आस्था कही और होगा। ऐसे भी लोग है जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं। यह आस्था का विषय है। ऐसी बात को छोड़ विकास की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह चर्चा दुनियाभर में हो रही है और लोग चाहते भी हैं कि नीतीश कुमार देश का नेतृत्व करें। क्योंकि इन पर आज तक किसी तरह का कोई दाग नहीं लगा है। इनके नेतृत्व में देश में परिवर्तन होगा। जमा खान ने कहा कि हिन्दुस्तान में हर नेता में कही ना कही दाग होगा लेकिन नीतीश कुमार में एक भी दाग नहीं है।