समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
12-Aug-2020 09:31 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री का पदक से बेगूसराय में पोस्टेड दारोगा विवेक भारती को सामंणित किया जायेगा. उत्कृष्टता के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा.
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा कांडों के अनुसंधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार के चार पुलिसकर्मी पदाधिकारियों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2020 के लिए किया गया है. जिसमें बेगूसराय के भी एक पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं.
मुख्यालय डीएसपी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय जिला के रिफाइनरी ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक विवेक भारती को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस पदक से सम्मानित किया जाएगा. विवेक भारती को यह सम्मान फुलवरिया थाना में रहने के दौरान पांच नवम्बर 2018 को दर्ज थाना कांड संख्या 152/18 के त्वरित और उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए दिया जा रहा है.
5 नवम्बर 2018 को अपराधियों के एक गैंग ने फुलवरिया थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी एजेंट के गोदाम में लूटपाट किया था. जिसमें नगद समेत कई मोबाइल भी लूट लिए गए थे. सूचना मिलते ही विवेक भारती के नेतृत्व में फुलवरिया थाना की पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी और त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटे गए मोबाइल और कैश के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया था.
आपको बता दें कि आपराधिक मामलों की जांच में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पदक आयोजित की गई है. यह पदक उन पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलकर्मियों को दिया जाता है, जो अपने काम में असाधारण साहस का परिचय देते हैं.