BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
12-Sep-2023 07:49 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में मानसून के कमजोर होने के बाद से पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक से दो दिन के भीतर और उमस बढ़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरी इलाकों में कुछ जगहों पर वज्रपात की संभावना है।
सोमवार को पटना समेत कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहे लेकिन उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान रखा। हालांकि राज्य के 12 जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिम चंपारण के साथ ही गोपालगंज के में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यहां एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि पटना समेत अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें तो जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, बालासोर होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मानसून ट्रफ प्रभावी है। जिसके कारण बिहार में पटना समेत अन्य जिलों में कहीं-कही वर्षा की संभावना है और मानसून का प्रभाव आंशिक रूप से बने रहने की बात कही जा रही है।