अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
14-Oct-2021 03:30 PM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI : बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसी बीच इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है जहां डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 अधिकारियों का वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है. इसके अलावा इन अधिकारियों से 24 घंटे के अन्दर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.
दरअसल, दुर्गा पूजा के मौके पर पूजा अर्चना और दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए जिलाधिकारी ने जिले भर में जगह-जगह क्षेत्रीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है. वहां अधिकारियों को भी तैनात किया गया है. जब डीएम ने दुर्गा पूजा प्रतिनियुक्ति स्थल पर मौजूद अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया तो ड्यूटी से करीब 45 अधिकारी गायब पाए गए.
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने तुरंत इन 45 अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए अगले आदेश तक इनके वेतन भुगतान पर भी रोक लगा दी. इसके साथ ही 24 घंटे के अंदर इनसे स्पष्टीकरण की भी मांग की है. फिलहाल डीएम की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है. इस खबर में नीचे अब 45 अधिकारियों की लिस्ट देख सकते हैं.

