ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार के 5 मजदूरों की पंजाब में दम घुटने से मौत, एक की...

बिहार के 5 मजदूरों की पंजाब में दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

09-Jan-2023 02:24 PM

DESK: पंजाब के संगरूर में बिहार के 5 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। अंगीठी की आग से निकले धूएं में  दम घुटने से सभी की मौत हुई है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि 3 मजदूर सहरसा के रहने वाले थे जबकि 2 बेगूसराय जिले के निवासी थे। बताया यह भी जा रहा है कि भीषण ठंड से बचने के लिए सभी मजदूर एक कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान फैले धूएं से दम घुटने के कारण पांच मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। 


बताया जाता है कि कमरे में सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन, राधे साधा, अमंत कुमार और शिवरूद्र के सोये हुए थे।  कड़ाके की ठंड पड़ रही थी जिससे बचने के लिए कमरे में अंगीठी जला ली। कुछ देर तक सभी अलाव के पास बैठे फिर अपने-अपने बेड पर सोने चले गये। कमरे में अंगीठी रातभर जलती रही और सभी गहरे नींद में सो गये। 


अगले दिन सुबह जब ड्यूटी पर सभी मजदूर नहीं आए तब उन्हें देखने के लिए ठेकेदार कमरे पर पहुंच गये। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया तब जो कुछ सामने दिखा लोग भी हैरान रह गये।


सत्यनारायण साधा, सचिन, राधे साधा, करण साधा और अमंत की मौत हो गयी ती। सभी की सांसे रूकी हुई थी। लेकिन शिवरुद्र की सांस चल रही थी जिसके बाद आनन-फानन में उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।