BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना
05-Feb-2021 07:28 PM
PATNA : इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गया बिहार का रहने वाला मनीष देहरादून में पिछले 6 दिनों से गायब है. लापता मनीष के परिजनों ने देहरादून में संबंधित थाने में इसकी शिकायत की है. लेकिन इसके बावजूद भी वहां की पुलिस मनीष को तलाशने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. लापता मनीष के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर भी मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है.
घटना उत्तराखंड के देहरादून की है. जहां रुड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने गया बिहार का रहने वाला मनीष अचानक गायब हो गया है. इस घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मनीष 30 जनवरी से ही लापता है. उसका कोई अता पता नहीं है. जब से मनीष गायब हुआ है, तब से लगातार उसका मोबाइल फ़ोन स्विच ऑफ आ रहा है.
मनीष के गायब होने के बाद उसके कॉलेज से कॉल कर परिजनों को जानकारी दी गई कि मनीष गायब है. उसके चाचा भानु प्रताप ने रुड़की स्थित उसके कॉलेज से जानकारी जुटाकर घटना की शिकायत स्थानीय थाना में की. लेकिन वहां के पुलिसवाले मनीष को ढूंढने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.
आपको बता दें कि मनीष की स्कूली पढ़ाई बिहार की राजधानी पटना में ही हुई है. पटना के संत ज़ेवियर स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीष इंजीनियरिंग करने देहरादून चला गया. परिवार वालों का कहना है कि पुलिस परिजनों से कॉल डिटेल और लास्ट लोकेशन शेयर नहीं कर रही है. कॉलेज प्रशासन कहीं न कहीं मामले को दबाने की साजिश कर रहा है.
लापता इंजीनियरिंग स्टूडेंट मनीष परिवार ने बिहार सरकार से भी गुहार लगाई है.