ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के चार DG समेत कई IPS अफसर 2025...

Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के चार DG समेत कई IPS अफसर 2025 में हो रहे सेवानिवृत, जानें एक-एक का नाम...

10-Dec-2024 01:13 PM

By First Bihar

Bihar Ips Officer:  बिहार में अगले साल कई बड़े आईपीएस अधिकारी जो चर्चित चेहरे रहे हैं, सेवानिवृत हो जाएंगे. यानि वे अंतिम पारी खेल रहे हैं. डीजी रैंक में कुल आठ आईपीएस अधिकारी हैं, इनमें पचास फीसदी अधिकारी 2025 में रिटायर हो जाएंगे. वहीं एडीजी रैंक में कुल 29 आईपीएस अफसर हैं. जिसमें एक अधिकारी अगले साल सेवानिवृत होंगे. आईजी रैंक में वर्तमान में 20 अफसर हैं, इनमें दो अधिकारी अगले साल सेवानिवृत होंगे. डीआईजी रैंक में पांच और एसपी रैंक के 2 अफसर अगले साल सेवानिवृत होंगे. 

डीजी रैंक के 50 फीसदी अफसर 2025 में होंगे रिटायर 

बिहार के पुलिस महानिदेशक आलोक राज (1989) 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत होंगे. यानि वे अगले साल के अंतिम दिन रिटायर होंगे. यानि उनका अभी एक साल से अधिक का कार्यकाल है. सूबे के पूर्व डीजीपी जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, राजविंदर सिंह भट्ठी(1990) 30 सिंतबर 2025 को सेवानिवृत होंगे. पुलिस भवन निर्माण निगम के सीएमडी विनय कुमार(1991) 30 सितंबर 2025 को रिटायर हो रहे हैं. अमरेंद्र कुमार अंबेडकर(1992) 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत होंगे. 

एडीजी रैंक में सिर्फ एक अफसर होंगे रिटायर

एडीजी रैंक के अफसरों की बात करें तो कुल 29 अफसर हैं. इनमें बच्चू सिंह मीणा (1996) 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत होंगे. आईजी रैंक में कुल 20 अफसर  हैं. इनमें सुनील कुमार(2004) 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत होंगे. वहीं, आईजी आधुनिकीकरण राजीव रंजन(2005) कीस सेवा 31 दिसंबर 2024 को ही खत्म हो रही है. 

डीआईजी-एसपी रैंक में ये अधिकारी होंगे सेवानिवृत

डीआईजी की लिस्ट में कुल 34 नाम हैं. शफीउल हक(2007) 31 मार्च 2025, विकास कुमार(2008) 30 जून 2025,मो. फरोगुद्दीन(2009) 31 अगस्त 2025, बिनोद कुमार(2009) 31 मई 2025, अरविंद कुमार गुप्ता(2010) 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत होंगे. वहीं एसपी रैंक में कुल 100 अफसर हैं.इनमें विजय प्रसाद(2012) 31 मार्च 2025 और मो. कासिम(2017) 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत होंगे.

विवेकानंद की रिपोर्ट