ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान छात्रों ने रोड़ेबाजी कर किया बवाल, पहुंचे डीएसपी

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान छात्रों ने रोड़ेबाजी कर किया बवाल, पहुंचे डीएसपी

01-Feb-2023 11:18 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की शुरुआत आज यानी 1 फरवरी से शुरू हो गई है. यह परीक्षा 11 फरवरी तक 2 पारियों में आयोजित की जाएगी. वही बिहारशरीफ के केएसटी कॉलेज में परीक्षा के दौरान लेट से पहुंचने वाले परीक्षार्थी के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया. जिसके बाद परीक्षार्थी और उनके अभिभावक उग्र हो गए हैं. और कॉलेज गेट के पास हंगामा करना शुरू कर दिया है. इस दौरान राहगीरों को भी अपना निशाना बनाया और एक वकील के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.


घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उग्र लोगों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया बताते चलें कि आज से इंटर की परीक्षा है और परीक्षा का समय निर्धारित किया गया था मगर निर्धारित समय पर छात्र नहीं पहुंचे थे. जिसके कारण उनके प्रवेश पर रोक लगाया गया था और यही कारण है कि छात्राओं के अभिभावक उग्र होकर हंगामा किया शिब्ली नोमानी ने बताया कि फिलहाल अभी मामला शांत है.


बता दे यह परीक्षा 1 से 11 फरवरी तक 2 पारियों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल 6,36,432 छात्राएं और 6,81,795 छात्र सहित कुल 13,18,227 विधार्थी शामिल होंगे. इस परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए.