ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / बिहार: हॉस्टल में खाना खाने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, रातभर...

बिहार: हॉस्टल में खाना खाने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, रातभर मची रही अफरा-तफरी

12-Feb-2023 11:25 AM

By First Bihar

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां एक साथ कई छात्राओं के बीमार होने के बाद हड़कंप मच गया है। सभी नर्सिंग की छात्राएं हैं जो बिहार शरीफ सदर अस्पताल स्थित एएनएम हॉस्टल में रहती हैं। शनिवार को खाना खाने के बाद देर रात करीब आधा दर्ज छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ कई छात्राओं के बीमार होने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात बिहार शरीफ सदर अस्पताल स्थित नर्सिंग हॉस्टल की छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते करीब 6 छात्राएं बीमार हो गईं। सभी को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बीमार छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बीमार छात्राओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में उन्हें अच्छा खाना नहीं दिया जाता है जिसके कारण अक्सर उनकी तबीयत खराब हो जाती है और जब वे इसकी शिकायत वार्डन से करती हैं तो उन्हें डांटा-फटकार लगाई जाती है। डॉक्टरों ने कहा है कि सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं और फिलहाल ठीक हैं।