ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी

बिहार: डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, हत्याकांड में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार

बिहार: डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, हत्याकांड में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार

25-Jul-2024 04:01 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते 18 जुलाई को बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारूपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश और गैंगवार को कारण बताया जा रहा है।


पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विकास पंडित सहित तीन अपराधियों को पकड़ा है। विकास पंडित बिक्रमगंज के धारूपुर का रहने वाला है। इसके अलावा चंदन कुमार तथा विकास कुमार भी गिरफ्तार हुआ है। पकड़ा गया तीनों अपराधी धारूपुर का ही निवासी है।


बक्सर जिला के सिमरी थाना के खड़हना का रहने वाला हिमांशु कुमार तथा बक्सर के ही मुरार का रहने वाला विनय कुमार यादव की 18 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो साल पहले मृतक हिमांशु कुमार पर रॉकी नामक अपराधी ने एक लड़की के मामले में फायरिंग किया था। इस मामले में जेल में बंद रॉकी ने विकास पंडित के माध्यम से हिमांशु की हत्या करवा दी है।


पकड़ा गया अपराधी विकास पंडित पहले से ही बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में पांच अलग-अलग मामलों में आरोपी है तथा जेल भी जा चुका है। वही पकड़ा गया चंदन कुमार एवं विकास कुमार का भी अपराधी के इतिहास है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि इन लोगों के पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, मोबाइल तथा बाइक भी बरामद हुआ है। जिसका अपराध में प्रयोग हुआ है।