ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट पहनकर नेपाली युवक कर रहा था अवैध वसूली; यात्रियों ने पकड़ा , Bihar Politics News : ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से मिला टेंडर ! JDU विधायक ने खुद की सरकार पर उठाया सवाल तो मंत्री ने कहा - अगर ऐसा हुआ तो कर देंगे ... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुआ हंगामा, अख्तरुल ईमान की मांग पर सरकार ने दिया बड़ा बयान Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ... Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी

बिहार : फुलवारीशरीफ में NIA का PFI से जुड़े 8 ठिकानों पर छापा, 2 गिरफ्तार

बिहार : फुलवारीशरीफ में NIA का PFI से जुड़े 8 ठिकानों पर छापा, 2 गिरफ्तार

06-Feb-2023 10:21 AM

By First Bihar

PATNA : एनआईए ने बिहार में पीएफआई से जुड़े 8 जगहों पर रेड किया है। इस दौरान टीम ने पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के मामले में  दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनका नाम तनवीर रजा उर्फ बरकती और मोहम्मद आबिद उर्फ आर्यन बताया जा रहा है। 


दरअसल, बिहार में पिछले कई दिनों से एनआईए की रेड चल रही है। टीम को यह सूचना मिली थी कि,  पीएफआई से जुड़े  कुछ लोग आतंकी साजिश को अंजाम दे रहे हैं, जिसके बाद टीम अलर्ट मोड पर आ गई और लगातार इससे जुड़ें लोगों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया।  इस बीच अब फुलवारीशरीफ इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  ऐसा बताया जा रहा था कि पाएफआई के सदस्य बिहार के  फूलवारीशरीफ इलाके में अपनी योजनाओं को लेकर चर्चा करने के लिए इकट्ठे हुए थे। बता दें कि इस मामले को लेकर 12 जुलाई 2022 में ही फूलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज किया गया था। जिसके बाद एनआईए ने इस मामले की जांच को अपने हाथ में ले लिया। 


मालूम हो कि, इससे पहले बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में छापेमारी की गई है। साथ ही दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। इससे पहले भी एनआईए की टीम ने कई व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था और प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संबंधित लेख और दस्तावेज भी जब्त किया था। एनआईए की अधिकारी ने बताया कि, हमें पता चला कि गिरफ्तार लोगों ने लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रची थी, साथ ही हत्याओं को अंजाम देने के लिए हथियार और गोला- बारुद की व्यवस्था भी की थी। छापेमारी के दौरान उनके पास से कई डिजिटल डिवाइस भी जब्त किया गया है। 


अधिकारी ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले याकूब ने फेसबुक पर एक अपमानजनक और भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया था, जिसका मुख्य उद्देश्य शांति और सांप्रदायिक को भंग करना था। याकूब जो फिलहाल फररा है, पीएफआई ट्रेनर ने उसे ही हथियार और गोला- बारुद सौंपे थे। साथ ही याकूब पीएफआई कैडरों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहा था।


इधर, जब  एनआईए की टीम जांच करने के लिए मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र में पंहुची तो कई घरों में जांच- पड़ताल की। टीम ने बरुराज थाना के परसौनी नाथ गांव के आजाद अंसारी के घर पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा था कि मोतिहारी में जो संदिग्ध एनआईए ने पकड़ा था उसका रिश्तेदार मुजफ्फरपुर के बरुराज इलाके में रहता था। इस दौरान मुजफ्फरपुर और मोतिहारी पुलिस की टीम भी मौजूद थी।