ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

बिहार में फिर मिले 1385 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 21558

बिहार में फिर मिले 1385 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 21558

16-Jul-2020 01:24 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1385 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21558 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1385 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21558 हो गई है. विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों से ये नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया की पटना जिले से 378, अरवल से 15, औरंगाबाद से 2, बांका से 15, बेगूसराय से 36, भागलपुर से 55, भोजपुर से 54, बक्सर से 22, दरभंगा से 22, पूर्वी चंपारण से 37, गया से 42, गोपालगंज से 18, जमुई से 59, जहानाबाद से 23, कैमूर से 7, कटिहार से 8, खगड़िया से 21, किशनगंज से 14, लखीसराय से 45, मधेपुरा से 14, मुंगेर से 33, मुजफ्फरपुर से 68, नालंदा से 93, नवादा से 15, पूर्णिया से 24, रोहतास से 6, सहरसा से 7, समस्तीपुर से 31, सारण से 38, शेखपुरा से 15, शिवहर से 5, सीवान से 63, सुपौल से 16, वैशाली से 30 और पश्चिमी चंपारण से 53 नए मामले सामने आये हैं. राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला एक व्यक्ति पटना में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. 



पिछले 24 घंटे में 14 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी की गई है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 14 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 157 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. फिलहाल सूबे में मरने वालों का औसत 0.77 %  है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.


इस हफ्ते 35 लोगों की मौत
इस हफ्ते बिहार में 35 लोगों की मौत हो गई है. 6 जुलाई को 7, 7 जुलाई को 1, 8 जुलाई को 2, 9 जुलाई को 9, 10 जुलाई को 2, 11 जुलाई को 7 और 12 जुलाई को 7 लोगों की मौत रिकार्ड की गई है. यानी कि कुल मिलकर इस हफ्ते 35 लोगों की मौत हो गई. लिहाजा औसतन हर रोज हमारे यहां 5 लोगों की जाना जा रही है.


बिहार में अब तक 157 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 157 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 23 लोगों की मौत हुई है. भागलपुर में 13, गया में 9 और दरभंगा में 10 लोगों की मौत हुई है. बेगूसराय, नालंदा, समस्तीपुर में 7 मरीजों की जान गई है. मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण और सीवान  6-6 लोगों की मौत हुई है. मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है.


इसके आलावा भोजपुर, खगड़िया, नवादा और वैशाली  में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. जहानाबाद, कैमूर, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


सूबे में 13533 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 13533 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 67.08% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 514 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.