पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
13-May-2020 11:21 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में कोविड-19 का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि प्रतिदिन दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 9 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 953 हो गया है.
कोरोना पॉजिटिव 9 नए मामले 2 जिलों से सामने आए हैं. मुंगेर से 5 और बेगूसराय से 4 नए पॉजिटिव पाए गए हैं. मुंगेर के खड़गपुर से 3 केस और जमालपुर से 1 जबकि फलका गुमटी से 1 केस सामने आया है. बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से 2 मामले और गढ़पुरा से 2 मामले सामने आए हैं.
स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की तरफ से जारी किए गए बुधवार के पांचवें अपडेट में सभी 9 मरीज पुरुष हैं. इन 9 मरीजों में सबसे कम उम्र का युवक 18 साल का है. यह युवक साहेबपुर कमाल बेगूसराय का रहने वाला है, जबकि सबसे ज्यादा उम्र का शख्स 45 साल का है. मुंगेर के फल का गुमटी के 45 साल के शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
