चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
10-Dec-2023 09:17 AM
By First Bihar
HAJIPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक चलती बुलेट में अचानक आग लग गई। इसके बाद बुलेट ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास चलती बुलेट में अचानक आग लग गया जिसको लेकर घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब बुलेट मालिक इश्तियाक पिता मोहम्मद मोइन खान मस्जिद चौक निवासी ने अपने भाई के साथ डाक बांग्ला स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेकर जैसे ही निकला और घर जाने लगा था। वैसे ही गांधी चौक के पास चौराहा पर ही आग लग गया।
बताया जाता है कि, युवक तीन-चार दिन पहले बुलेट एजेंसी से गाड़ी सर्विस करके लाया था और आज कुछ जरूरी काम से बाजार आया था। इसी क्रम में चलती गाड़ी में आग लग गई। उसके बाद जलती हुई बुलेट बाइक से कूदकर दोनों भाई ने जान बचाया है। हालाकि की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों जलती बाइक पर पानी व मिट्टी डालकर आग को बुझाया।
उधर, इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। कहीं गाड़ी की टंकी ब्लास्ट न कर जाए एकाएक सभी शटर बंद होना शुरू हो गया। किसी ने फायर को भी फोन कर दिया जब तक फायर की गाड़ी आती लगभग आग पर काबू पा लिया गया था। फिर भी आग सुलग रहा था जिसे फायर के अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह एवं उनके अन्य जवानों द्वारा बुझाया गया, फायर की 2 गाड़ियां आई थी।